प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

֍:सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत §ֆ:हादसा, प्रयागराज-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में हुई। छत्‍तीसगढ़ से श्रद्धालुओं का एक दल बोलेरो से संगम स्‍नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था जबकि बस प्रयागराज से रायगढ़ जा रही थी। दुर्घटना में बोलेरो सवार सभी लोगों की मौत हो गई। जबकि घायलों में बस में सवार लोग भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की शिनाख्त करके उनके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। सभी मृतक कोरबा के रहने वाले बताए गए हैं। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर को रात में नींद की झपकी आई जिस कारण तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद अन्य जानकारी दी जाएगी।

§Major accident on Prayagraj-Mirzapur highway: प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। छत्‍तीसगढ़ से संगम स्‍नान के लिए महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में बोलेरो के परखच्‍चे उड़ गए। बोलेरो में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि बस में सवार लोग भी घायल हुए हैं। कुल 19 लोग घायल हैं। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। भीषण हादसे की आवाज से आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया।

Exit mobile version