֍:18 अप्रैल तक चलेगा पहला खरीदी का चरण§ֆ:खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी खरीद प्रक्रिया को लेकर एक्शरन में नजर आ रहे हैं, ताकि किसानों को असुविधा न हो. खाद्य मंत्री राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी का कार्य 1 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक जारी रहेगी. वहीं अन्यर बचे हुए संभागों में 17 मार्च से 5 मई 2025 तक गेहूं की खरीदी चलेगी. केंद्र सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है.§֍:किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं§ֆ:मंत्री ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए छाया की सुविधा के लिए शेड लगाने, पीने के पानी, प्रतीक्षा कक्ष, दरियां, टेबल, कुर्सी और शौचालय आदि की व्य वस्थाप करने के लिए कहा है. साथ ही समिति स्तर पर पर्याप्त बिजली की सुविधा, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक उपार्जन उपकरण और किसानों की जानकारी के लिए सूचना पटल पर उपार्जन से जुड़ी जानकारी दिखाने के लिए कहा है. राजपूत ने निर्देश दिए हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाएं, ताकि गेहूं खरीदी केन्द्रों तक ज्याेदा से ज्याहदा पंजीकृत किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों को किसानों को गेहूं खरीदने के बाद जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए भी कहा है. §मध्य प्रदेश में इस सीजन में अधिक गेहूं के उत्पादन का अनुमान है राज्य के मालवा और आसपास के इलाकों में गेहूं की फसल तैया होने वाली है. इन इलाकों में बुवाई भी जल्दी हो जाती है, जिससे बाकी हिस्से के मुकाबले पहले उपज मिलना शुरु हो जाती है. कुछ मंडियों में नई फसल की आवक भी शुरू हो चुकी है, लेकिन दाम एमएसपी से ऊपर ही चल रहे हैं. वहीं, 1 मार्च से सरकार एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू कर रही है. फसल अलग-अलग पकने के कारण एमपी सरकार दो चरणों में गेहूं की खरीद कर रही है. मध्यव प्रदेश में अबतक करीब 3 लाख किसान एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रे शन करा चुके हैं.
मध्य प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान, लाखों किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन!
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
Dholpur Singhara Cultivation: धौलपुर के दुमंती सिंघाड़े की बढ़ी मांग, आगरा-दिल्ली तक पहुंचा स्वाद
by
Fiza
November 4, 2026
Success Story: सिर्फ 500 वर्ग मीटर में चुकंदर की खेती से ₹20,000 की कमाई, ICAR की Crimson Globe किस्म ने बदली किसानों की सोच
by
Emran Khan
November 4, 2026
IMD Weather Forecast का किसान कैसे करें इस्तेमाल? मौसम की सटीक जानकारी से खेती, सिंचाई, बुवाई और फसल प्रबंधन को बनाएं बेहतर
by
Emran Khan
November 4, 2026