How to do tobacco farming, how much is the profit? Where did farming start?
कैसे करें तम्बाकू की खेती, कितना है मुनाफा? कहां से हुई खेती की शुरुआत?
16 Jun, 2023 03:24 PM
तम्बाकू को सुखाकर इसका इस्तेमाल धुंआ और धुंए से बनने वाली चीजों में किया जाता है। तम्बाकू से सिगरेट, बीडी, सिगार, पान मसालों, जर्दा और खैनी जैसी और भी बहुत सारी चीजें बनाई जाती है।
FasalKranti
Fiza, समाचार, [16 Jun, 2023 03:24 PM]
6325
तम्बाकू का नाम तो आपने रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार सुना होगा। तम्बाकू का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। तम्बाकू को सुखाकर इसका इस्तेमाल धुंआ और धुंए से बनने वाली चीजों में किया जाता है। तम्बाकू से सिगरेट, बीडी, सिगार, पान मसालों, जर्दा और खैनी जैसी और भी बहुत सारी चीजें बनाई जाती है। भारत में लगभग सभी राज्य तम्बाकू उगाते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण हैं आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश। भारत कई प्रकार के व्यावसायिक प्रकार के तम्बाकू का उत्पादन करता है। तम्बाकू की फसल कम मेहनत वाली व्यावसायिक और नगदी फसल हैं।
जानें क्या है तम्बाकू की उपयोगिता • कृषि में तम्बाकू का उपयोग जैविक कीटनाशक बनाने में किया जाता है। इसके अलावा पशुओं की खली में और खेतो में खाद में रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। • तम्बाकू का इस्तेमाल कई तरह की औषधियां बनाने में किया जाता है। इसमें निकोटिन होने के कारन इसका उपयोग एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी फंगल दवाएं बनाने में किया जाता है। • उद्योगों में तम्बाकू के तेल का उपयोग वार्निश और रंग के लिए किया जाता है। तम्बाकू का तेल निकालने के लिए कृषि आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने ‘ऑटोमेटिक तेल मिल’ पहली भारतीय मशीन बनायी है।
तम्बाकू की प्रजातियाँ (Tobacco species) भारत में तम्बाकू की दो प्रजातियाँ उगाई जाती है। 1.निकोटिआना टेबेकम (Nicotiana tebecum) 2.निकोटिआना रस्टिका (विलायती तम्बाकू) (Nicotiana rustica)
• निकोटिआना टेबेकम की खेती भारत में निकोटिआना रस्टिका से अधिक की जाती है। टेबेकम देश के लगभग सभी भागों में उगाई जाती है। जबकि रस्टिका की खेती देश के उत्तरी पूर्वी भारत (पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार पश्चिमी बंगाल तथा असोम) में की जाती है। • निकोटिआना टेबेकम की खेती सिगरेट, सिगार, चुरुट, बीड़ी, चबाने वाले व स्नफ़ तम्बाकू के लिए की जाती है। • निकोटिआना रस्टिका की खेती हुक्का, चबाने और स्नफ़ उद्देश्य के लिए की जाती है। • निकोटिआना टेबेकम की पत्तियों में 5 से 5.25 प्रतिशत तक निकोटिन पाया जाता है। तथा निकोटिआना रस्टिका की पत्तियों में 3.8 से 8 प्रतिशत तक निकोटिन पाया जाता है।
तम्बाकू का बीज कहाँ से ख़रीदे (Where to buy tobacco seeds) किसान भाई तम्बाकू (Tobacco) का बीज ऑनलाइन खरीडा जा सकता है। इसके अलावा आप सरकारी उद्यानिकी विभाग या अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि कॉलेज में संपर्क कर इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी ले सकते है।
तम्बाकू का उपज कहाँ बेचें (Tobacco Marketing) तम्बाकू (Tobacco) की पैदावार आप व्यापारी या मार्किट में अपना माल बेच सकते हैं. तम्बाकू की खेती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश इस प्रकार है – • तम्बाकू (Tobacco) की खेती से कम समय में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए नर्सरी में तैयार स्वास्थ्य पौधे का चयन करें। • तम्बाकू की नर्सरी पर विशेष रूप से ध्यान दें। • तम्बाकू की फसल से अच्छे पैदावार और निकोटिन की अधिक मात्रा के लिए समय पर पौध की रोपाई करें। • तम्बाकू में नइट्रोजन की अधिक आवश्यकता होती है। • तम्बाकू की खेती के लिए कोई लाइसेंस की जरुरत नहीं होती है।
जानें भारत में कौन लाया था तंबाकू?
भारत में सन् 1609 के आस-पास धूम्रपान की शुरूआत हुई। कुछ विद्वानों के अनुसार तंबाकू को सबसे पहले अकबर बादशाह का एक उच्च अधिकारी बीजापुर से लाया था और उसे सौगात के तौर पर बादशाह को भेंट किया था। इसके बाद भारत के लोगों ने तंबाकू को चिलम में रखकर पीना शुरू किया
तम्बाकू की निर्यात
चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक है। देश में तंबाकू की खेती के तहत लगभग 0.45 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र है। तंबाकू की खेती के तहत कुल क्षेत्रफल का लगभग 10% भारत में है। विश्व स्तर पर, यह कुल तंबाकू उत्पादन का 9% हिस्सा है। देश में पिछले 5 वर्षों में तम्बाकू फसलों का औसत उत्पादन लगभग 800 मिलियन किलोग्राम था। देश विभिन्न प्रकार के तम्बाकू का उत्पादन करता है: फ़्लू-क्योर्ड वर्जीनिया तम्बाकू, देशी तम्बाकू, बर्ली तम्बाकू, बीड़ी तम्बाकू, रस्टिका तम्बाकू, हुक्का, सिगार रैप्ड, चेरूट, बर्ली, ओरिएंटल, चबाने वाला तम्बाकू, आदि। भारत का तंबाकू उद्योग खेती, श्रम गतिविधियों, विनिर्माण, प्रसंस्करण और निर्यात गतिविधियों में लगभग 36 मिलियन लोगों को रोजगार देता है। अन्य तंबाकू उत्पादक देशों की तुलना में, भारत में कम उत्पादन, खेती और निर्यात लागत है, जो इसे एक लोकप्रिय उद्योग बनाता है। भारी धातुओं, तम्बाकू विशिष्ट नाइट्रोसामाइन (TSNAs) और कीटनाशक अवशेषों के निम्न स्तर के मामले में भारतीय निर्मित तम्बाकू अन्य तम्बाकू उत्पादक देशों से आगे है।
सरकार की पहल 2022 में, भारत सरकार ने 2024 तक ब्याज समानता योजना (IES) के विस्तार को मंजूरी दी। IES के लिए दरों को MSMEs (तंबाकू उत्पादों में MSME पंजीकरण है) के लिए 3% और निर्माताओं और व्यापारी निर्यातकों के लिए 2% के रूप में संशोधित किया गया है।
Tags : कृषि न्यूज |
Related News
गंगामाई इंडस्ट्रीज ने एआई-संचालित गन्ना कटाई के लिए महिंद्रा के साथ साझेदारी की
पंजाब सरकार फसल बदलाव को बढ़ावा देने के लिए बीटी कपास के बीज पर 33% सब्सिडी देगी
कोरोमंडल इंटरनेशनल ने ऊटी में अपने 901वें फ्लैगशिप ‘माई ग्रोमोर’ रिटेल स्टोर के शुभारंभ के साथ रिटेल फुटप्रिंट का विस्तार किया
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिक्स की बैठक में सोया के निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया
जाल का ब्रिज बनाए, और इस तकनीक से करें मछली पालन, होगा दोगुना मुनाफा
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही योगी सरकार, खर्च करेगी 2 अरब रुपये
इस साल डेयरी कंपनियों की होगी डबल कमाई, हैरान कर देगी वजह
बाजार में फ्री बिक रहा टमाटर, भीषण गर्मी के कारण किसानों ने फसल पर चलाया टैक्टर
पूजा आनंद की पत्थर और बजरी की कला दिल्ली हाट प्रदर्शनी में चमकी
ऐसे डबल होगा मीट का कारोबार, सरकार दे रही सर्टिफिकेट
ताज़ा ख़बरें
1
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही योगी सरकार, खर्च करेगी 2 अरब रुपये
2
पुणे: एडवेंचर पार्क में बड़ा हादसा, जिपलाइन टावर गिरने से IT इंजीनियर की मौत
3
वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का निधन, लंबे समय से चल रहा इलाज
4
इस साल डेयरी कंपनियों की होगी डबल कमाई, हैरान कर देगी वजह
5
बाजार में फ्री बिक रहा टमाटर, भीषण गर्मी के कारण किसानों ने फसल पर चलाया टैक्टर
6
पूजा आनंद की पत्थर और बजरी की कला दिल्ली हाट प्रदर्शनी में चमकी
7
ऐसे डबल होगा मीट का कारोबार, सरकार दे रही सर्टिफिकेट
8
सरकार बढ़ाने जा रही फसल बीमा योजना का दायरा, पशुपालकों और पट्टे पर खेती करने वालों को होगा सीधा फायदा!
9
छोटे किसानों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कृषि मंत्री शिवराज ने ब्राजील में कही ये बात
10
अपनी मिट्टी को बनाएं पोषित! Salaam Kisan महाराष्ट्र के किसानों के लिए लगा रहा परीक्षण शिविर, ऐसे लें जानकारी