4 दिन की भूख हड़ताल के बाद 36 पर आया आतिशी का शुगर लेवल, ICU वार्ड में भर्ती

֍:अचानक बिगड़ी आतिशी की तबीयत §ֆ:इस चिंताजनक गिरावट के बाद, एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल चिकित्सा हस्तक्षेप की सलाह दी और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. AAP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें चिकित्साकर्मी आतिशी को एंबुलेंस में ले जाते नजर आ रहे हैं.



§ֆ:

§֍:डॉक्टर ने क्या कहा?§ֆ:एलएनजेपी हॉस्पिटल के डॉक्टर सुरेश ने आतिशी के स्वास्थ्य पर बयान देते हुए कहा कि यूरीन में कीटोन आया है, इसलिए उन्हें ICU में रखा गया है. हमने कल भी उनको कहा था कि अस्पताल में भर्ती हो जाइए लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. सुगर लेवल भी कम है. सारे ब्लड टेस्ट किए गए, जो नॉर्मल आए हैं, अभी वो ठीक हैं.

§֍:आम आदमी पार्टी ने शेयर किया वीडियो§ֆ:

§ֆ:वीडियो के साथ AAP ने लिखा, ‘जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी. उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी. वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.’
AAP की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी LNJP के डॉक्टर्स ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी. लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इनकार कर दिया था.
§֍:अस्पताल में भर्ती होने की सलाह§ֆ:बता दें कि आतिशी पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. वह मांग कर रही हैं कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े. इस लंबे उपवास का उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है जिससे सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई.
इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने आतिशी के चेक-अप के बाद मंच से घोषणा की थी कि उन्हें मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के साथ अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है क्योंकि उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हो गया है. उनका वजन 63.6 किलोग्राम है और उनका बीपी भी लो है.

§दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत सोमवार देर रात बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौजूदा वक्त में आतिशी को LNJP हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड भर्ती किया गया है. आतिशी, अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से पानी सत्याग्रह अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. आम आदमी पार्टी ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को गिरकर 43 पर आ गया और सुबह 3 बजे तक गिरकर 36 पर पहुंच गया.
Exit mobile version