֍:किसान नेता ने दी जानकारी§ֆ:किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि सरकार के साथ मीटिंग के बाद अगर हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 25 मार्च को जत्था रवाना होगा. उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस है और दिल्ली में महिला किसानों की बड़ी तादाद इक्ठा हो रही है. इन किसानों के साथ महिला दिवस मनाया जाएगा. इस दिवस के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी.§֍:पंढेर ने की अपील§ֆ:पंढेर ने विपक्ष के नेताओं से अपील की कि किसानों की मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ खड़े हो और पंजाब के लोग चाहते हैं कि नशे के मुद्दे पर भी विधानसभा में चर्चा हो. उन्होंने कहा कि विदेश गए नौजवानों को डिपोर्ट मामले में सरकार पहल करे और ट्रेवल एजेंट पर पंजाब सरकार सख्त कानून लेकर आए. उन्होंने कहा कि देश में भारतमाला योजना के तहत किसानों की जमीन ली जा रही है पर किसानों को सही मूल्य नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज गुरदासपुर में जबरदस्ती किसानों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. पंजाब सरकार इस तरफ ध्यान दे. अभी वह केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर पंजाब सरकार ने किसानों का साथ न दिया तो वह मान सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन करेंगे.§֍:डल्लेवाल का आंदोलन जारी§ֆ:22 फरवरी की मीटिंग संपन्न होने के बाद किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और बातचीत एमएसपी गारंटी के इर्द-गिर्द केंद्रित रही. हमने सरकार से कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी देने के लिए सालाना 25-30 हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी. अब सरकार हमारे दिए गए आंकड़ों का अध्ययन करेगी और अगली बैठक 19 मार्च को होगी. मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. केंद्रीय मंत्रियों ने जगजीत डल्लेवाल से भू हड़ताल खत्म करने की अपील की है लेकिन डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग पूरी होने तक यह जारी रहेगा. §किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि केंद्र सरकार के साथ तीसरी बैठक के बाद अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच करेगा. पंढेर ने कहा कि दूसरे दौर में दो मीटिंग केंद्र के साथ हो चुकी है. साथ ही तीसरी मीटिंग 19 मार्च को होगी. अब 25 फरवरी की जगह 25 मार्च को किसानों का जत्था दिल्ली रवाना होगा.
तीसरी मीटिंग के बाद दिल्ली रवाना होगा 101 किसानों का जत्था, पंधेर ने दी जानकारी!
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
Sugarcane Price: महाराष्ट्र में किसानों के आगे झुकीं चीनी मिलें! गन्ना भुगतान पर हुआ बड़ा समझौता
by
Fiza
November 6, 2026
Dholpur Singhara Cultivation: धौलपुर के दुमंती सिंघाड़े की बढ़ी मांग, आगरा-दिल्ली तक पहुंचा स्वाद
by
Fiza
November 4, 2026
Success Story: सिर्फ 500 वर्ग मीटर में चुकंदर की खेती से ₹20,000 की कमाई, ICAR की Crimson Globe किस्म ने बदली किसानों की सोच
by
Emran Khan
November 4, 2026
IMD Weather Forecast का किसान कैसे करें इस्तेमाल? मौसम की सटीक जानकारी से खेती, सिंचाई, बुवाई और फसल प्रबंधन को बनाएं बेहतर
by
Emran Khan
November 4, 2026