एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान की सराहना की

ֆ:सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने परिसर के दौरे पर आए वायुसेना प्रमुख के समक्ष विविध दूरसंचार उत्पाद पोर्टफोलियो/समाधानों और प्रमुख दूरसंचार सुरक्षा समाधानों जैसे सुरक्षा संचालन केंद्र (नेटवर्क में मैलवेयर का वास्तविक समय में पता लगाना), उद्यम सुरक्षा केंद्र (उद्यम स्तर पर सभी अंतिम बिंदुओं को कवर करते हुए दुर्भावनापूर्ण खतरों और हमलों का वास्तविक समय में पता लगाना और उनका शमन करना), क्वांटम की डिस्ट्रीमब्यूवशन, पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी पर विस्तृत प्रस्तुति दी। अन्य समाधानों जैसे 4जी कोर और 4जी रैन, 5जी कोर और 5जी रैन, सीएपी का उपयोग करते हुए आपदा प्रबंधन समाधान, ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट एंड एक्सेस सॉल्यूमशन, स्विचिंग और रूटिंग सॉल्यूएशन आदि पर भी चर्चा की गई।इसके बाद, इस यात्रा के दौरान समाधानों के कार्यात्मक पहलुओं को रेखांकित करते हुए उनका लाइव प्रदर्शन किया गया।


§ֆ:वायुसेना प्रमुख ने सी-डॉट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और आधुनिक युद्ध में नेटवर्क केंद्रित से डेटा केंद्रित तक बदलते परिदृश्य के मद्देनजर उन्नबत और अत्या धुनिक सुरक्षित संचार समाधानों को सम्मिलित करने के लिए सी-डॉट और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।डॉ. उपाध्याय ने वायु सेना प्रमुख को वायु सेना की जरूरतों और आवश्यकताओं के अनुसार अत्याधुनिक सुरक्षा समाधान विकसित करने के लिए सी-डॉट की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी सी-डॉट परिसर के अपने अनुभव के बारे में विचार साझा कर रहे हैं।


§वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 26 मार्च, 2024 को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के दिल्ली परिसर का दौरा किया। सी-डॉट दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार का प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। यह रक्षा संचार और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए स्वदेशी, सुरक्षित दूरसंचार समाधान विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

Exit mobile version