चुनावी नतीजों से पहले अखिलेश यादव का समर्थकों के नाम संदेश,जानें क्यों कहा सर्तक रहे

ֆ:

§ֆ:लोकसभा चुनाव में यूपी में सात चरणों में मतदान रहा है. शनिवार को आखिरी चरण में वाराणसी, गाजीपुर समेत 13 सीटों पर मतदान होना है. अब तक 63 सीटों पर वोटिंग हो गई है. 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे. यूपी में इंडिया ब्लॉक में सहयोगी सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि एनडीए में बीजेपी, अपना दल (एस), सुभासपा शामिल है. बसपा अकेले चुनावी मैदान में है.
§लोकसभा चुनाव में शनिवार को सातवें और आखिरी चरण का मतदान है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के लिए एक संदेश जारी किया है. इसमें उन्होंने खासकर समर्थकों को सतर्क रहने के लिए कहा है. अखिलेश ने कहा कि वोटिंग के दौरान और वोटिंग के बाद भी सजग और सावधान रहने की जरूरत है. कल शाम वोटिंग होते ही भाजपा लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिलने की बात कहना शुरू कर देगी.
Exit mobile version