अमृतसर: बड़ी खबर, बम रखने आया था युवक उसी के हाथ में फटा, गंभीर रूप से घायल

पंजाब के अमृतसर बायपास पर धमाका हुआ है. सूत्रों का कहना है कि जो शख्स बम रखने आया था, उसी के हाथ में बम फट गया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

यह घटना जिस क्षेत्र में हुई है, वह अमृतसर ग्रामीण पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है. इस मामले पर पुलिस जल्द ही बयान जारी करेगी.

Exit mobile version