अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले परसो में सरेंडर करूंगा, मैं झुकूंगा नहीं…

֍:अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस §ֆ:अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिन में चार बार इन्सुलिन के इंजेक्शन लगते हैं. जेल में इन्होंने कई दिन तक मेरे इंजेक्शन बंद कर दिए, शुगर 300-325 तक पहुंच गए. इतने दिन तक शुगर इतनी हाई रहती है, तो किडनी और लीवर खराब हो जाते हैं. पता नहीं ये क्या चाहते थे, ऐसा क्यों किया.”

§֍:मेरा वजन कम हो गया- अरविंद केजरीवाल§ֆ:उन्होंने कहा, ”जेल में मैं 50 दिन था और इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया. जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो का था, आज 64 किलो है. जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है. डॉक्टर कह रहे हैं कि शरीर में कोई बड़ी बीमारी हो सकती है, कई टेस्ट करने पड़ सकते हैं. यूरीन में कीटोन लेवल बहुत ज्यादा हो चुका है.”
सीएम केजरीवाल ने कहा, ”परसो मैं सरेंडर करूंगा. उसके लिए लगभग दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलूंगा. हो सकता है इस बार ये मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें. लेकिन मैं झुकूंगा नहीं. आप अपना ख्याल रखना, मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है. आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा. मैं बेशक आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आप चिंता मत करना. आपके सारे काम चलते रहेंगे, मैं चाहे जहां रहूं अंदर रहूं बाहर रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा.”

§Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (31 मई) को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे.उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को मोहलत दी थी. कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं. परसों (रविवार) हमें सरेंडर करना है. मैं तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता कि कब तक मुझे तिहाड़ जेल में रखेंगे. पर मेरे हौसले बुलंद हैं. देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं.”
Exit mobile version