§ֆ:दिल्ल की मंत्री ने आगे कहा कि पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार करके जेल में डाला. सत्येंद्र जैन मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं. अब बीजेपी का यह इरादा है कि आने वाले 2 महीने में आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने वाले हैं. वह मुझे गिरफ्तार करेंगे सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे. उनको लगता था अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी टूट कर बिखर जाएगी.
§֍:आप के ये 4 नेता होंगे गिरफ्तार §ֆ:
Senior AAP Leader and Minister @AtishiAAP Addressing an Important Press Conference l LIVE https://t.co/N6FA8olWp8
— AAP (@AamAadmiParty) April 2, 2024
§ֆ:आतिशी ने आगे कहा कि लेकिन रविवार की रामलीला मैदान की रैली के बाद अब बीजेपी को लगता है कि आम आदमी पार्टी के टॉप 4 लीडर को गिरफ्तार करना काफी नहीं था अब आने वाले समय में अगले बड़े चार नेताओं को जेल में डाला जाएगा
मुझे बताया गया है कि आने वाले दिनों में मेरे घर पर और मेरे रिश्तेदारों और करीबियों के घर पर रेड होगी. हम अरविंद केजरीवाल की सिपाही हैं बीजेपी की धमकी से डरने वाले नहीं है
§֍:अरविंद केजरीवाल ने कही थी ये बात§ֆ:दरअसल दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की हिरासत 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है. सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की ईडी हिरासत बढ़ाई है. ईडी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल ने इस केस में अपने दो मंत्रियों, आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया है. कोर्ट में जब ईडी ने इस बारे में जानकारी दी, तो अरविंद केजरीवाल ने इसपर सहमति जताई.
§दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सोमवार (1 अप्रैल) को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में बढ़ा दी गई है. सीएम केजरीवाल को अब तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. इस बीच आज मंगलवार (2 अप्रैल) को दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस कॉन्फ्रेंस में आप नेता ने कई विस्फोटक खुलासे किए. उन्होंने दावा कि बीजेपी ने उन्हें ऑफर दिया है.
