बहराइच हिंसा: मृतक के परिवार से मिले CM योगी, कहा – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

֍:सीएम योगी ने की परिवार से मुलाकात §ֆ:रामगोपाल के परिजन लगातार दोषियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए जाने से पहले रामगोपाल की पत्नी ने आजतक से बात करते हुए कहा था कि हमें खून का बदला खून से ही चाहिए. रोली मिश्रा ने कहा कि था कि जैसे उन्होंने मेरे पति को मारा है, हमें वैसे ही मौत उनके लिए चाहिए.

§֍:परिवार ने की ये मांग §ֆ:रोली मिश्रा से जब पूछा गया कि क्या आप पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा कि वो पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब तक उन लोगों को सजा नहीं मिलती, उनका भी इस तरह से खून नहीं बहता, तबतक हम संतुष्ट नहीं होंगे. उनसे जब पूछा कि क्या आपको लगता है कि सीएम योगी से न्याय मिलेगा तो उन्होंने कहा कि ये तो हमें जाकर ही पता चलेगा कि न्याय करते हैं या नहीं. हमें तो खून के बदले खून चाहिए. उनको जब सजा मिलेगी तो हमारे पति को शांति मिल जाएगी. हम लोगों को भी मिल जाएगी और कुछ नहीं चाहिए.

§बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलाकात की. सीएम योगी ने मृतक युवक के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
Exit mobile version