नेपाल से सटे अवैध कब्जे पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों निर्माण पर चला बुलडोजर

֍:योगी सरकार का एक्शन §ֆ:इस एक्शन के तहत बहराइच जिले में 89 अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई हुई. इसके अलावा श्रावस्ती में 17 अवैध मदरसों के अलावा 119 अवैध कब्जे मुक्त कराए गए. वहीं, सिद्धार्थनगर में 11 और महाराजगंज में 19 अवैध संरचनाओं पर भी हुई कार्रवाई.
बलरामपुर में भी सरकारी भूमि पर 7 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए. हालांकि, 2 ने स्वत: कब्जा हटा लिया था. जबकि अन्य पर प्रशासन की मौजूद में कार्रवाई की गई. यूपी सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया कि नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों पर एक्शन लिया गया है.
§֍:अवैध कब्जे पर एक्शन §ֆ:इसके तहत बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर आदि जिलों में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई. इस दौरान सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक निर्माणों को भी हटाया गया. कई अन्य अवैध निर्माणों की भी पहचान की गई है. उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी. §उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया है. जिसके तहत नेपाल सीमा से सटे जिलों में सैकड़ों अवैध निर्माण ढहा दिए गए हैं. बताया जाता है कि सीमा क्षेत्र के 10-15 किलोमीटर दायरे में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्त कार्रवाई की गई.

Exit mobile version