֍:योगी सरकार का बड़ा ऐलान
§ֆ:सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दो एयरपोर्ट ही कंप्लीट फंक्शनल थे, जबकि गोरखपुर और आगरा आंशिक थे. आज प्रदेश में चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से क्रियाशील हो चुके हैं. सोलह डॉमेस्टिक एयरपोर्ट पूरी तरह से क्रियाशील हो चुके हैं, जबकि 6 अन्य एयरपोर्ट का कार्य चल रहा है. भारत के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अप्रैल में शुरू कर दिया जाएगा. इसके अलावा सरकार ने नए लिंक एक्सप्रेसवे की घोषणा की है.§֍:शिवपाल यादव की मांग पूरी§ֆ:सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को शिवपाल यादव के झुंझुने में नहीं आना चाहिए था. वह स्वयं ही बेचारे बने हुए हैं. कई बार गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने की मांग की गई है. ऐसे में इसके लिए बजट में घोषणा की जा चुकी है. वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसके अलावा गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को चंदौली होते हुए शक्ति नगर सोनभद्र तक जोड़ने का काम किया जाएगा. इसके लिए भी बजट आवंटित कर दिया गया है. इतना ही नहीं गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में चित्रकूट तक पहुंचेगा.
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रयागराज में दो नए पुल गंगा जी पर शास्त्री ब्रिज और यमुना जी पर नैनी ब्रिज के समानांतर नए पुल के लिए भी बजट में घोषणा की है. यह सभी कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ेंगे. इनलैंड बॉर्डर में अथॉरिटी का गठन हो चुका है. अभी तक वाराणसी तक यह सुविधा है, लेकिन अब हम इसको प्रयागराज और बलिया से अयोध्या तक ले जाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. इससे प्रदेश में एक्सपोर्ट की सुविधा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
§֍:फैमिली आईडी कार्ड का लाभ दिया§ֆ:सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने इज ऑफ लिविंग के लिए बहुत सारे प्रयास किए हैं. सरकार फ्री आवास, शौचालय, पेंशन की सुविधा उपलब्ध करा रही है. ड्रोन सर्वे द्वारा स्वामित्व योजना के तहत एक करोड़ लोगों को जमीन का पट्टा उपलब्ध करवाया गया है. इसके अलावा सरकार द्वारा फैमिली आईडी का भी लाभ दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की. इससे प्रदेश के किसानों के खाते में सीधे 5,583 करोड़ 55 लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं. अब तक करीब 80 हजार करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों के खाते में केवल पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से आए हैं.
§UP Budget Session 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने की अपनी योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर जिले और तहसील को फोरलेन से जोड़ने का निश्चय किया है. वहीं, ब्लॉक मुख्यालय को टूलेन से जोड़ने का काम किया जा रहा है. इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को फोरलेन के साथ जोड़ने का काम अंतिम चरण में है.
CM योगी का बड़ा ऐलान, जिले से लेकर तहसील तक मिलेगा ये लाभ
