छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान हुए शहीद

֍:हमले में 8 जवानों की मौत §ֆ:सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला ऐसे समय में हुआ है जब उनका एक एंटी-नक्सली ऑपरेशन चल रहा है. मसलन, बीजापुर में सुरक्षाबलों की टीम अपना ऑपरेशन पूरा करके वापस लौट रही थी, जब नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया. जवानों की टीम कुटरू थाना के गांव अंबेली के पास पहुंची थी, वे कुटरू-बेद्रे रोड पर थे जब उनपर हमला किया गया. हमले में शहीद होने वालों में डीआरजी के 8 जवान, और एक नागरिक ड्राइवर शामिल हैं.

§֍:दो साल में सुरक्षाबलों पर सबसे बड़ा हमला!§ֆ:बस्तर रेंज के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल सुंदरराज पी ने बताया कि यह घटना कुटरू थाना के अंबेली गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान के बाद अपने स्कॉर्पियो वाहन से लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि डीआरजी राज्य पुलिस की एक इकाई है.

§Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर नक्सिलियों ने बड़ा हमला किया है. इस हमले में 8 जवानों समेत एक नागरिक ड्राइवर शहीद हो गए हैं. एक वाहन में डीआरजी या डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवान सवार थे, जिसे निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. बताया जा रहा है कि विस्फोटक लदे वाहन को सुरक्षाबलों के काफिले के पास विस्फोट किया गया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए. हमला इतना खौफनाक था कि विस्फोट वाली जगह एक बड़ा गड्ढा हो गया.
Exit mobile version