बड़ी खबर: विनेश फोगाट को अयोग्य घोष‍ित, हाथ से निकला एक ओर गोल्ड

ֆ:

§Paris Olympics 2024 Day 12 Updates: विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित किया गया, ऐसे में भारत के ओलंप‍िक अभ‍ियान को तगड़ा झटका लगा है. सूत्रों ने आज बताया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था. भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.
Exit mobile version