शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1053 अंक गिरकर हुआ बंद

֍:जानें हर सेक्टर का हाल §ֆ:आज के ट्रेड में बैंकिंग स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बैंक निफ्टी 2.26 फीसदी या 1043 अंक गिरकर बंद हुआ है. इसके अलावा ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स में जोरदार गिरावट रही.
§֍:8 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप §ֆ:शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते निवेशकों को जबरदस्त नुकसान का सामना करना पड़ा है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 366.04 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले सत्र में 374.38 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के सत्र में निवेशकों को 8.34 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

§֍:घटने – बढ़ने वाले स्टॉक्स§ֆ:आज के ट्रेड में सन फार्मा 4.05 फीसदी, भारती एयरटेल 3.37 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 2.10 फीसदी, पावर ग्रिड 0.27 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.13 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि इंडसइंड बैंक 5.87 फीसदी, एसबीआई 4.19 फीसदी, एचयूएल 3.81 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 3.45 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. §भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ है. बैंकिंग, मिडकैप और सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स में मुनाफावसूली के चलते बड़ी गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ है. स्मॉल कैप शेयरों की आज के सेशन में जमकर पिटाई हुई है. बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 1053 अंकों की गिरावट के साथ 70,370 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 333 अंक गिरकर 21,238 अंकों पर बंद हुआ है. बाजार के मार्केट कैप में 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है.

Exit mobile version