֍:प्रदूषित पानी में लगाई डुबकी §ֆ:बता दें कि सचदेवा ने 24 अक्टूबर को यमुना नदी के अत्यधिक प्रदूषित पानी में डुबकी लगाई और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 2025 तक यमुना नदी को साफ करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया था. दिल्ली बीजेपी ने एक बयान में कहा था कि डुबकी लगाने के बाद सचदेवा को त्वचा पर चकत्ते हो गये और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस हुई.
§֍:दिल्ली सीएम ने लोगों से किया था वादा!§ֆ:सचदेवा ने केजरीवाल को नदी में डुबकी लगाने की चुनौती देते हुए कहा था कि उन्होंने (केजरीवाल) दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वह छठ पूजा 2025 से पहले इसे साफ कर देंगे ताकि वे इसमें स्नान कर सकें.
§֍:एक दूसरे पर आरोप लगा रहे BJP-AAP§ֆ:दिवाली के कुछ दिनों बाद मनाए जाने वाले पूर्वांचली त्योहार छठ से पहले सत्तारूढ़ AAP और बीजेपी नदी में भारी प्रदूषण और जहरीले झाग को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. बीजेपी ने छठ घाट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल के लिए दो कुर्सियों के साथ एक मंच बनाया था, साथ ही उनके स्वागत के लिए लाल कालीन बिछाया था.
§यमुना में डुबकी लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ खुजली की समस्या भी हो रही है, जिसके बाद उन्हें RML नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. सचदेवा का कहना है कि उनका सांस लेने में तकलीफ या खुजली का पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं है. पहले उन्हें इस तरह की बीमारी नहीं रही हैं.
यमुना में डुबकी लगाने वाले BJP चीफ अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में आई दिक्कत
