भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम, धड़ाम से गिरा Sensex-Nifty, जानें क्यों बिगड़े हाला

֍:आज खुलते ही बिखर गया सेंसेक्स§ֆ:

सोमवार को शेयर बाजार (Share Market) ओपन होने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में बुरी तरह से टूटकर 1200 अंक की गिरावट के साथ 79,700.77 पर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 ने भी 424 अंक की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया. इससे पहले बीते शुक्रवार को शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में सुनामी जैसा नजारा देखने को मिला था. BSE Sensex 885.60 अंक या 1.08% गिरकर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ था. जबकि Nifty50 की बात करें तो यह 293.20 अंक टूटकर 24,717.70 लेवल पर बंद हुआ था.§֍:निफ्टी का भी बुरा हाल §ֆ:ये गिरावट बाजार बढ़ने के साथ और भी बढ़ती गई और सुबह 11 बजते-बजते शेयर बाजार में मचे कोहराम के बीच BSE SENSEX 2,019.35 अंक या 2.49% फीसदी फिसलकर 78,962.60 के लेवल पर पहुंच गया. इसके साथ ही NIFTY-50 627.85 अंक या 2.54% गिरकर 24,089.85 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.§֍:अमेरिका में क्यों मचा है कोहराम §ֆ:दरअसल, अमेरिका में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग पीएमआई डाटा में बड़ी कमी आई है, जो संकेत दे रहा है अमेरिका में मंदी आ सकती है. साथ ही बेरोजगारों की संख्‍या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी हुई है, जिसका असर सीधे अमेरिकी बाजार पर पड़ा है. वहीं IT सेक्‍टर में छंटनी के ऐलान से भी संकट और गहरा गया है, जिससे ग्‍लोबल आईटी सेक्‍टर भी भारी दबाव में है.

§Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के दिन अच्छे नहीं चल रहे.शुक्रवार से ही बाजार की हालात पस्त है, बाजार डूबने के कारण कई कंपनियों के शेयर धड़ाम से नीचे आ गिरे थे. इसी क्रम में सोमवार का शुरुआती समय भी बाजार के लिए बुरी खबर लाया. सप्ताह का पहला कारोबारी दिन सोमवार भी ‘ब्लैक डेय’ के रूप में नजर आया. जहां प्री-ओपन के दौरान ही सेंसेक्स और निफ्टी टूटते दिखे. प्री-ओपन में सेंसेक्स और निफ्टी भरभराकर टूटे हैं, तो वहीं बाजार खुलने के साथ ही Sensex-Nifty धड़ाम हो गए. बीएसई का सेंसेक्स 80,000 के नीचे ओपन हुआ. इसका मुख्य कारण यूएस- स्टॉक मार्केट में खलबली को माना जा रहा है.
Exit mobile version