֍:निर्देश में कही ये बात§ֆ:मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत के काम में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए. §֍:एक्स पर दी जानकारी§ֆ:मुख्यमंत्री धामी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. मरम्मत का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है. उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.’§ֆ:उन्होंने लिखा, ‘अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दिवाली के दृष्टिगत राज्यवासी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए. इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा.’§उत्तराखंड में इस बारिश के सीजन में सड़कों का काफी नुकसान हो गया. इसके चलते सीएम धामी ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई. बैठक में उन्होंने सड़कों के गड्ढ़ों की मरम्मत का काम शुरु कराने के लिए निर्देस दए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा में मरम्मत का काम खत्म करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है.
सीएम धामी ने दिवाली से पहले दिए सड़कों की मरम्मत के निर्देश, जानें डिटेल!
-
by Fiza

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
धान का मूल्य संवर्धन: मिलिंग से ब्रांडेड चावल तक, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए कमाई के नए अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
गेहूं का मूल्य संवर्धन: आटा, सूजी और ब्रांडेड उत्पादों से किसानों की आय बढ़ाने का अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
मक्का उत्पादन को 5.5 करोड़ से बढ़ाकर 7.5 करोड़ टन करने का लक्ष्य, हैदराबाद में प्रथम अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन शुरू
by
Emran Khan
November 4, 2026