कांग्रेस बनाने जा रही प्रणब मुखर्जी का स्मारक, बीजेपी ने उठाए सवाल ?

֍:कांग्रेस बनाने जा रही प्रणब मुखर्जी का स्मारक §ֆ:कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने प्रणब मुखर्जी स्मारक को लेकर कहा कि बीजेपी के पास अपनी कोई विरासत नहीं है इसलिए वे दूसरी पार्टी से विरासत छीनना चाहते हैं. उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति बनाई और कोशिश की कि पटेल को अपना दिखाएं. इस बार वही काम वो लोग प्रणब मुखर्जी के साथ कर रहे हैं. लेकिन प्रणब मुखर्जी कांग्रेस की उपज और पैदावार थे.

§֍:बीजेपी ने उठाए सवाल §ֆ:इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह, नरसिम्हा राव जो भी हो. जो भी गांधी परिवार से बाहर के लोग होते हैं, उनके लिए कांग्रेस के मन में सम्मान नहीं होता. मनमोहन सिंह जी की अंतिम यात्रा को लेकर कांग्रेस ने तमाशा किया लेकिन इन लोगों का पर्दाफाश उस दिन हुआ जब अगले दिन ही राहुल गांधी विदेश चले गए. मनमोहन जी के लिए राहुल गांधी के मन में कोई सम्मान नहीं है. राहुल गांधी को सीधे-सीधे बोल देना चाहिए कि मनमोहन सिंह रहे या नहीं रहे लेकिन मैं नए साल की छुट्टियां मनाना नहीं छोड़ूंगा.§ֆ:उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला प्रणब मुखर्जी को उनके संघ प्रेम के लिए उपहार भी है. प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में शीश झुकार संघ संस्थापक हेडगेवार को धरती पुत्र की उपाधि से नवाजा था. मुखर्जी ने संसद भवन में सावरकर का चित्र लगवाने में भी अहम भूमिका निभाई थी. §केंद्र सरकार पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्मारक बनाने जा रही है. इसे लेकर सरकार ने स्मारक के लिए राष्ट्रीय स्मृति में जगह को मंजूरी भी दे दी है. अब इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है.

Exit mobile version