֍:डेयरी कंपनियों के लिए खुशखबरी §ֆ:क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी बता रही हैं कि मई-जून में तापमान तेजी से बढ़ने और लू चलने की अशंका है. यही वजह है कि इस साल डेयरी प्रोडक्ट की बिक्री में 30 से 35 फीसद तक का इजाफा हो सकता है. डेयरी एक्सपर्ट का मानना है कि दो साल की बेमौसम बारिश के बाद अब ये मौका आया है. ज्यादातर कंपनियों को उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस गर्मी के मौसम में डेयरी के सभी ठंडे प्रोडक्ट की बिक्री में उछाल आएगा. §֍:अप्रैल से जून तक हो जाती है साल की आधी कमाई §ֆ:डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो छाछ-लस्सी, दही और आइसक्रीम बनाने वाली डेयरी कंपनियां अपनी सालभर की कमाई का आधा हिस्सा तो अप्रैल से जून में ही कमा लेती हैं. इसीलिए कंपनियों की निगाह गर्मी के इस सीजन पर रहती है. मौसम के जानकारों का कहना है कि अप्रैल से जून तक का ये वो वक्त होता है जब तापमान अपने चरम पर होता है. डेयरी के जानकारों का ये भी कहना है कि ज्यादातर नए आइटम गर्मियों में ही लांच होते हैं. गर्मी का सीजन शुरू होते ही कंपनियां बाजार में डेयरी से जुड़े करीब 30 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लांच करती हैं. इसमे से लगभग 20 प्रोडक्ट आइसक्रीम से जुड़े होते हैं. §गर्मियां डेयरी कंपनियों के लिए महाकुंभ की तरह से आती हैं. मतलब बंपर बाजार. डेयरी एक्सपर्ट तो यहां तक कहते हैं कि डेयरी कंपनियां सालभर में जितनी कमाई करती हैं उसकी आधी तो अप्रैल से जून तक सिर्फ तीन महीनों में ही कर लेती हैं. हालांकि बीते दो-तीन साल से डेयरी कंपनियों के सीजन पर पानी की छींटे पड़ जा रही हैं. यानि जब लू चलने का मौसम होता है तो बेमौसम बारिश हो जाती है. लेकिन इस साल एक्सपर्ट ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि सीजन बहुत अच्छा जाएगा.
इस साल डेयरी कंपनियों की होगी डबल कमाई, हैरान कर देगी वजह
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
P&K Fertiliser Subsidy: रबी 2026-27 के लिए सरकार ने मंजूर किए ₹62,370 करोड़, किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी खाद
by
Emran Khan
November 13, 2026
Ganne ki Kheti: उन्नत किस्में और बंपर पैदावार के टिप्स
by
Taniyaa Alhawat
November 12, 2026