हो गया तारीखों का ऐलान जल्द होगी BJP विधायक दल की बैठक, नए सीएम का होगा शपथग्रहण समारोह

֍:जल्द होगी विधायक दल की बैठक §ֆ:सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा की जाएगी और फिर बुधवार को विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को हो सकता है, जो भी विधायक दल सदन का नेता चुना जाएगा, वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा. हालांकि, यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसे लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्टता नहीं है.§֍:सीएम पद की रेस में किसके नाम?§ֆ:वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं. शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माने जाने वालों में प्रवेश वर्मा, बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं. प्रवेश वर्मा ने विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराया था. वह जाट बिरादरी से आते हैं. ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है.§Delhi CM News: दिल्ली में सरकार गठन को लेकर 19 फरवरी की शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी गई है. वहीं 20 फरवरी को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक पहले यह बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था.

Exit mobile version