शिलांग में खाद्य, पोषण और स्वास्थ्य पर DAY-NRLM की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित

दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेघालय स्टेट रूरल लाइवलीहुड्स मिशन (SRLM) के सहयोग से शिलांग में 30 जून और 1 जुलाई को दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला “संगठन, स्वास्थ्य, समृद्धि: महिला समूहों की खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता (FNHW) पर सामूहिक पहल” आयोजित की गई। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य संबंधित पहलों को सुदृढ़ करना, राज्यों के बीच अनुभव साझा करना तथा जमीनी नवाचारों को नीति निर्माण तक पहुंचाना था।

कार्यशाला में भारत सरकार के पूर्व सचिव श्री एन.एन. सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती स्मृति शरण, मेघालय के सी एंड आरडी निदेशक श्री सिब्ही सी. साधु और SRLM मेघालय के सीईओ श्री रामकृष्ण चित्तूरी सहित 16 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, मिशन निदेशक, CEO, COO, FNHW प्रभारी, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि, सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (CRP) और महिला नेताओं ने भाग लिया।

कार्यशाला के प्रमुख बिंदु:

???? पहले दिन, प्रतिभागियों ने ईस्ट खासी हिल्स जिले के लैतक्रोह और भोलागंज ब्लॉक का दौरा किया, जहां उन्होंने SHG द्वारा संचालित ट्रांजिट होम्स, लाखपति दीदी की आजीविका गतिविधियाँ, कृषि-पोषण बाग, सामूहिक प्रयासों और सामुदायिक नवाचारों को देखा।

???? दूसरे दिन, कार्यशाला का उद्घाटन सत्र, CGHAs (Community Gender & Health Activists) के लिए नई यूनिफॉर्म का लोकार्पण, SRLMs के अनुभव साझा करने के सत्र, और राज्यवार FNHW पहलों पर पैनल चर्चा हुई। साथ ही, एक प्रदर्शनी में CRPs और सामुदायिक नेताओं द्वारा पोषण संबंधी उत्पाद, IEC सामग्री और सफल मॉडल प्रस्तुत किए गए।

प्रमुख वक्तव्यों में आए विचार:

वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल पर विशेष सत्र:

भारत की तेजी से वृद्ध होती ग्रामीण आबादी को ध्यान में रखते हुए HelpAge India द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए SHG, मोबाइल हेल्थ यूनिट और टेलीमेडिसिन पर आधारित “पिरामिड मॉडल” प्रस्तुत किया गया।

केरल SRLM ने ‘कुडुंबश्री‘ के तहत K4 केयर, सांत्वनम, और BUDS संस्थानों के माध्यम से स्वास्थ्य और समावेशी शिक्षा की दिशा में किए गए कार्यों को साझा किया।

कार्यशाला के अंत में राष्ट्रीय फूड, न्यूट्रीशन, हेल्थ एंड वॉश (FNHW) कार्य योजना 2024 पर चर्चा हुई, जिसमें इसे संस्थागत योजनाओं, सामुदायिक प्लेटफॉर्म और क्षमता निर्माण में एकीकृत करने पर जोर दिया गया।

 

 

Exit mobile version