Delhi: 2 दिन के लिए बंद रहेगा मिंटो रोड, एजवाइजरी जारी

֍:2 दिन के लिए बंद हुआ मिंटो ब्रिज§ֆ:दरअसल, मिंटो ब्रिज के नीचे गहरे गड्ढे हो गए हैं. इन गड्ढों की मरम्मत के लिए मिंटो ब्रिज को बंद रखा जाएगा. दिल्ली में भारी बारिश के कारण भी मिंटो ब्रिज को बंद किया जा चुका है. भारी बारिश के कारण मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर गया था. पानी भर जाने की वजह से वहां से गाड़ियों का आना-जाना बंद कर दिया गया. अब इसे मरम्मत करने के लिए बंद किया गया है.

§֍:बारिश बनती ही जलभराव का कारण §ֆ:यूं तो दिल्ली का मिंटो ब्रिज तब चर्चा में आता है, जब यहां पानी भरता है या यातायात की समस्या होती है. ज्यादा बारिश में यहां गाड़ियां फंस जाती हैं और जाम लग जाता है. मिंटो ब्रिज को पार करने के लिए लोगों को 15-20 मिनट लगता है. कई बार ऐसा होता है कि आधे घंटे से भी ज्यादा समय लगते हैं.§दिल्ली में मिंटो ब्रिज 30 अगस्त 2024 को रात 10 बजे से 2 सितंबर, 2024 को सुबह 7 बजे तक बंद रहेगा. शुक्रवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी में बताया गया कि मरम्मत कार्य के लिए मिंटो ब्रिज को सोमवार सुबह तक बंद रखा जाएगा. एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए रणजीत सिंह फ्लाईओवर के माध्यम से बाराखंभा रोड का इस्तेमाल करें. एडवाइजरी के अनुसार, यात्री अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं. मिंटो ब्रिज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को कनॉट प्लेस से जोड़ता है.

Exit mobile version