दिल्ली पुलिस ने पकड़ा स्पाइडर मैन, बोनट पर बैठकर घूम रहा था राजधानी

֍:नजफगढ़ का है युवक§ֆ:स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर स्टंट दिखाने वाला युवक आदित्य नजफगढ़ का रहने वाला है। वाहन चला रहे शख्स की पहचान 19 साल के गौरव सिंह के तौर पर हुई है। गौरव महावीर एनक्लेव का रहने वाला है। कार के मालिक और चालक पर खतरनाक ड्राइविंग, बिना पलूशन सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाने और सीट बेल्ट नहीं पहनने को लेकर कार्रवाई की गई. कार मालिक पर 26,000 रुपये का जुर्माना या जेल या दोनों की सजा का प्रावधान है लग सकता है.§ֆ: §दिल्ली के द्वारा रोड पर यातायात पुलिस ने स्पाइडर मैन की तरह ड्रेस पहने युवक को गिरफ्तार किया है. युवक द्वारका रोड पर कार के बोनट पर बैठकर रास्तों पर घूम रहा था. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स स्पाइडर मैन की तरह कपड़े पहनकर चार पहिया वाहन के बोनट पर बैठ कर घूमते नजर आ रहा था. इस वीडियो के वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने स्पाइडर मैन बन कर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली थी कि द्वारका में एक शख्स के स्पाइडरमैन के ड्रेस में कार की बोनट पर घूमते देखा गया है. इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐक्शन लिया है. स्पाइड मैन के कपड़े पहनने वाले शख्स की पहचान 20 साल के आदित्य के तौर पर हुई है.
Exit mobile version