दिल्ली में चुनावी तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को होगी वोटिंग 8 को आएंगे नतीजे

֍:5 फरवरी को होगी वोटिंग §ֆ:इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी. दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है. §दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर किस तारीख को चुनाव होने जा रहे हैं. खबरों की मानें तो, इस बार दिल्ली में एक चरण में ही चुनाव होंगे. इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए ईसी ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली में वोट डाले जाएंगे जिसके बाद नतीजे 8 फरवरी तक आएंगे.

Exit mobile version