§ֆ:
§֍:’बंपर बकैती छिड़ने वाली है…’§ֆ:अली फजल ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘शुरू हो चुका है – ‘क्या आप तैयार हैं? कल कुछ आ रहा है, कल कुछ हो रहा है. बंपर बकैती छिड़ने वाली है, कल-19 मार्च 2024 को.’
§֍:’मिर्जापुर सीजन 3′ की स्टारकास्ट§ֆ:बता दें कि पहले से दावा किया जा रहा है कि फैंस इसी साल जून में ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन अमेजॉन प्राइम पर देख पाएंगे. ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और ईशा तलवार अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे.§Mirzapur Season 3 Teaser: ‘मिर्जापुर’ एक ऐसी वेब सीरीज रही है जो भारत में ओटीटी के लिए बड़ा ब्रेक साबित हुई. इस सीरीज ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और यही वजह है कि फैंस लंबे समय से इसके तीसरे सीजन के इंतजार में बेताब हैं. साल 2020 में ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन आया था और दर्शकों ने इसे भी काफी पसंद किया. अब पिछले तीन साल से फैंस को ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का इंतजार है.
‘मिर्जापुर सीजन 3’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शक एक बार फिर गुड्डु भईया और कालीन भईया की झलक देखने के लिए बेचैन हैं. लेकिन अब उनका ये इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. दरअसल आज, 19 मार्च, 2024 को ‘मिर्जापुर सीजन 3’ का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज होने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स आज सीरीज की रिलीज डेट भी अनाउंस कर सकते हैं.
