֍:किसान नेता ने कही ये बात§ֆ:किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने किसानों से कहा कि साथियों याद रखना, ऐसा किसान नेता हमें दोबारा नहीं मिलेगा. कल खनौरी बॉर्डर पर भी कोई चूल्हा नहीं चलेगा और न ही कोई किसान खाना खायेगा. किसान मजदूर मोर्चा की ओर से एक्सन पर पोस्टक करते हुए जानकारी दी है कि शंभू बॉर्डर पर अनशन/भूख हड़ताल नहीं चल रही है. आज खनौरी बॉर्डर सभी किसान भूख हड़ताल करेंगे. आज शाम सरवन सिंह पंढेर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. उन्होंरने आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रें स बुलाई है. पंढेर आज किसान नेता डल्ले वाल से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद ही दिल्लीआ कूच को लेकर कुछ ऐलान करेंगे.§֍:केंद्रीय मंत्री के बयान पर कही ये बात§ֆ:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में किसानों को लेकर एक बयान जारी किया ता. इसपर पलटवार करते हुए सोमवार को किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से कोई रोक नहीं रहा है. दिल्ली जाने के कई रास्ते हैं. इस पर पंढेर ने कहा कि सरकार और अफसरों का कहना है कि किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है. पंढेर ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने के बाद दिल्लीर मार्च को लेकर कोई फैसला लेने की बात कही है. §֍:किसान नेता पंढेर ने रखी ये मांग§ֆ:किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग रखते हुए कहा कि वे हरियाणा आ रहे हैं तो वह खुद किसानों के सवालों के जवाब देकर जाएं. इसके अलावा पंढेर ने हरियाणा सरकार से 24 फसलों पर एमएसपी के दावे पर मांग की है कि वे इसका डेटा जारी करें. §किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 14 दिनों से अनशन पर बैठे थे. जिसके बाद आज उनकी तबियत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि अनशन पर बैठने के बाद उनका 11 किलोग्राम वजन कम हो गया है. इसी के साथ उनकी किडनी और लिवर को नुकसान हो रहा है. ऐसे में किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है. किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने इसपर एक बयान भी जारी किया है.
किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, पढ़ें पूरी खबर..
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
Success Story: सिर्फ 500 वर्ग मीटर में चुकंदर की खेती से ₹20,000 की कमाई, ICAR की Crimson Globe किस्म ने बदली किसानों की सोच
by
Emran Khan
November 4, 2026
IMD Weather Forecast का किसान कैसे करें इस्तेमाल? मौसम की सटीक जानकारी से खेती, सिंचाई, बुवाई और फसल प्रबंधन को बनाएं बेहतर
by
Emran Khan
November 4, 2026
नागालैंड के जुन्हेबोटो में बैकयार्ड पोल्ट्री से बदली महिलाओं की जिंदगी, पोषण सुरक्षा के साथ बढ़ी आमदनी
by
Emran Khan
October 29, 2026