23 मार्च को फिर एकजुट हो रहे इन राज्यों के किसान, 31 मार्च तक चलेगी सभाएं

֍:किसान नेताओं ने फिर किया प्रदर्शन का ऐलान §ֆ:पंजाब मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर और संयुक्त किसान मोर्चा नॉन पॉलिटिकल के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार 19 मार्च को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. किसान नेताओं ने कहा कि आरएसएस की ओर से प्रदर्शन कर रहे किसानों को अलगाववादी कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे चिंता का विषय बताया. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आरएसएस अब अल्पसंख्यकों की अवधारणा को खत्म करने के बारे में सोच रहा है.

§֍:अलगाववादी बताए जाने पर भड़के किसान नेता §ֆ:संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आरएसएस द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को ‘विघटनकारी ताकतें’ कहे जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले आरएसएस की ओर से कहा गया कि कुछ अलगाववादी लोग किसान आंदोलन के जरिए चुनाव के समय अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. डल्लेवाल ने आरएसएस के इस बयान को खतरनाक बताया. उन्होंने कहा कि किसानों की यात्रा से उनमें घबराहट पैदा हो रही है.

§֍:22 मार्च से 31 मार्च तक सभाएं और पंचायतें होंगी §ֆ:नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 21 तारीख को शुभकरण शहीद हुआ था, उसकी अस्थिकलश यात्रा चल रही है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में हिसार और अंबाला जिलों में 22 मार्च और 31 मार्च को बड़ी सभा होगी. उन्होंने कहा कि यूपी के अंदर दो कलश यात्राएं चल रही हैं. यूपी में संभल, अलीगढ़ और सहारनपुर में बड़ी किसान पंचायत की जाएगी. आगे कहा कि राजस्थान में भी किसानों की यात्रा चल रही है और 31 मार्च तक वहां भी बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए तारीख जल्द घोषित की जाएगी. उन्होंने कहा कि 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेश का शहीदी दिवस है. इस दिन सभी धरनास्थलों पर नौजवान और किसान शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. §किसान अपनी मांगों को लेकर 22 मार्च से 31 मार्च तक हरियाणा, यूपी और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बड़ी सभाएं और पंचायतों का आयोजन करेंगे. किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा नॉन पॉलिटिकल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर सभाएं और पंचायतें 31 मार्च तक चलती रहेंगी. 23 मार्च को सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर बड़ा आयोजन किया जाएगा. किसान नेताओं ने आरएसएस की ओर से प्रदर्शन कर रहे किसानों को अलगाववादी कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है.
Exit mobile version