किसान के बेटे ने ओलंपिक में जीता सिल्वर, देशभर में खुशी का माहौल

֍:पीएम मोदी ने दी बधाई§֍:§ֆ:नीरज चोपड़ा के गुरुवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने के बाद उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है. वे भारत के पहले ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो बार ओलंपिक में पदक जीता है. इसी के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के प्रतीक हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत इस बात से उत्साहित है कि वह एक और ओलंपिक सफलता के साथ वापस आए हैं. “वह अनगिनत उभरते एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”§ֆ: §֍:राष्ट्रपति ने दी बधाई §ֆ:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीरज चोपड़ा की जीत पर एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “भारत को उन पर गर्व है. उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. भारत को उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा भविष्य में और पदक और गौरव लाएंगे.”§ֆ: §पेरिस ओलंपिक 2024 में कल गुरुवार को जैवलिन थ्रो का मैच हुआ. इस दौरान भारतीय जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सर्वाधिक दूरी 89.45 मीटर का थ्रो फेंका. वहीं, पकिस्तानी खिलाड़ी अरसद नदीम ने 92.97 का थ्रो मारकर गोल्ड हासिल किया है. बाद में तीसरे नंबर पर कांस्य पदक हासिल करने वाले ग्रेनाडा के खिलाड़ी ए. पीटर्स ने 88.54 का थ्रो फेंका. नीरज चोपड़ा के सिल्वर जीतने के बाद देशभर में काफी खुशी का माहौल है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई बड़ी हस्थियों ने नीरज चोपड़ा को पदक हासिल करने पर बधाइयां दी है.
Exit mobile version