֍:मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या हैं भाव?§ֆ:मध्य प्रदेश की मंडियों में दाम काफी निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. इसमें उज्जैन मंडी में न्यूनतम कीमत 1500 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम कीमत 5740 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है. इसी तरह भोपाल मंडी में 2000-7300, पपिलिया मंडी में 4400-7800, शाजापुर मंडी में 1900-5125, इंदौर मंडी में 2214-6560, दालौदा मंडी में 3001-12501, नीमच मंडी में 1750-12400, बड़नगर मंडी में 2900-6200, सैलाना मंडी में 3070-5751 और कालापीपल मंडी में 2260-6540 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं.§֍:अन्य राज्यों में क्या हैं भाव?§ֆ:अन्य राज्यों में लहसुन की कीमतों की बात करें तो गुजरात में स्थित राजकोट मंडी में न्यूनतम कीमत 4100 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम कीमत 6875 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है. इसी तरह हरियाणा की जगाध्री मंडी में 4200-6000, जम्म्-कश्मीर की उधमपुर मंडी में 8000-9000, पंजाब की फाजिल्का मंडी में 15000-20000, बनूड़ मंडी में 8000-8000 और महाराष्ट्र सांगली मंडी में 5000-10000 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव चल रहे हैं.§इस सीजन में मध्य प्रदेश के लहसुन का रकबा बढ़ गया है. ऐसे में बंपर उत्पादन के साथ लहसुन मंडियों में कीमतें गिरावट की ओर पहुंच रही हैं. इस साल की शुरुआत में 400 रुपये प्रति किलो तक कीमत मिल रही थी. लेकिन दाम गिरने के बाद किसान बेहद परेशान हो गए हैं. मध्य प्रदेश की कई मंडियों में 1500-5000 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम चल रहे हैं. लेकिन किसानों ने पिछले सीजन में बढ़िया कमाई देखते हुए महंगे बीज खरीद लिए थे, जिनका अब सही दाम नहीं मिल रहा है.
लहसुन का गिरा भाव, किसान परेशान, जानें क्या हैं मंडियों के दाम?
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
Dholpur Singhara Cultivation: धौलपुर के दुमंती सिंघाड़े की बढ़ी मांग, आगरा-दिल्ली तक पहुंचा स्वाद
by
Fiza
November 4, 2026
Success Story: सिर्फ 500 वर्ग मीटर में चुकंदर की खेती से ₹20,000 की कमाई, ICAR की Crimson Globe किस्म ने बदली किसानों की सोच
by
Emran Khan
November 4, 2026
IMD Weather Forecast का किसान कैसे करें इस्तेमाल? मौसम की सटीक जानकारी से खेती, सिंचाई, बुवाई और फसल प्रबंधन को बनाएं बेहतर
by
Emran Khan
November 4, 2026