֍:बगैर बोरी के होगा अनाज का भंडारण§ֆ:यह साइलो बिना बोरी के अनाज के भंडारण की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे अनाज की गुणवत्ता बनी रहेगी और रखरखाव आसान होगा। एफसीआई ने जमीन उपलब्ध कराई, जबकि निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप को दी गई है। हालांकि, स्वामित्व एफसीआई के पास ही रहेगा।§֍:किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा§ֆ:परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस साइलो के बनने से किसानों को अनाज के रखरखाव की समस्या से निजात मिलेगी। पहले वे संग्रहण की कमी के कारण अपने उत्पाद को सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर थे। अब वे अपने अनाज को बेहतर तरीके से स्टोर कर सकेंगे और उचित कीमत प्राप्त कर सकेंगे। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के अन्य जिलों में भी चल रहा है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ाने और अनाज की बर्बादी रोकने में मदद मिलेगी।§Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा में आधुनिक साइलो स्टोरेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) और अडानी ग्रुप के बीच हुए अनुबंध के तहत यह साइलो तैयार किया गया है। 100 करोड़ से अधिक की लागत से बने इस अत्याधुनिक भंडारण केंद्र में 50,000 मीट्रिक टन अनाज रखने की क्षमता है।
बिहार के खगड़िया में किसानों के लिए खुशखबरी, 100 करोड़ की लागत से तैयार हुआ साइलो
-
by Fiza

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
मक्का उत्पादन को 5.5 करोड़ से बढ़ाकर 7.5 करोड़ टन करने का लक्ष्य, हैदराबाद में प्रथम अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन शुरू
by
Emran Khan
November 4, 2026
Wheat Farming: नवंबर की ये 15 गलतियां बिगाड़ सकती हैं गेहूं की फसल, किसान जरूर दें ध्यान
by
Fiza
October 26, 2026
Ethanol Policy in India: किसानों को कैसे मिलेगा ज्यादा फायदा और नया बाजार?
by
Fiza
October 1, 2026