अमरूद के पेड़ हो रहे हैं तबाह! अगस्त से अक्टूबर सबसे खतरनाक समय; जानिए कैसे बचाएं अपनी फसल

भारत में अमरूद की खेती अब संकट में है। अमरूद उत्पादक राज्यों में एक गंभीर और तेजी से फैलने वाला रोग – उकठा (Wilt Disease) – किसानों की सबसे बड़ी चिंता बन गया है। यह मिट्टी जनित रोग जब सूत्रकृमियों (Nematodes) के साथ जुड़ता है, तो अमरूद के पूरे बाग को खत्म करने की ताकत रखता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह रोग अगस्त से अक्टूबर के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय रहता है और पूरे पौधे को कुछ ही हफ्तों में बर्बाद कर सकता है।

कैसे करता है पेड़ों को बर्बाद?

उकठा रोग की शुरुआत पत्तियों के पीले पड़ने और मुरझाने से होती है। धीरे-धीरे शाखाएं सूखने लगती हैं और पूरा पेड़ निष्क्रिय हो जाता है। संवहन ऊतक के रंग में बदलाव, जड़ों पर काली धारियां, तने का भूरा होना, और फलों का सख्त व पथरीला हो जाना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं। कुछ मामलों में पेड़ की मृत्यु कुछ ही हफ्तों में हो सकती है, और उपज में 30 से 100% तक की कमी देखी गई है।

क्यों होता है यह रोग?

यह रोग मुख्य रूप से मिट्टी में रहने वाले रोगजनकों और सूत्रकृमियों के कारण होता है। लगातार संक्रमण होने पर यह पूरी बागवानी को प्रभावित कर सकता है, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उकठा रोग से बचाव के प्रभावी उपाय:

जैविक उपाय:

रासायनिक नियंत्रण:

सहायक उपाय:

किसानों के लिए सलाह:

यदि आपके बाग में अमरूद के पेड़ों में पत्तियों का पीला पड़ना, मुरझाना या शाखाओं का सूखना दिखे, तो इसे हल्के में न लें। यह उकठा रोग की शुरुआती चेतावनी हो सकती है। समय रहते पहचान और एकीकृत प्रबंधन ही आपकी पूरी फसल को बचा सकता है।
अमरूद के उत्पादकों के लिए यह समय सावधानी बरतने का है। रोग की पहचान, जैविक और रासायनिक उपायों का संतुलित प्रयोग और मिट्टी की देखभाल से ही इस संकट से बचा जा सकता है।

Exit mobile version