ओलंपिक महाकुंभ से भारत लौटी हॉकी टीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

֍:श्रीजेश समेत ये भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौटे§ֆ:हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश भी 13 अगस्त (मंगलवार) को भारत लौट आए हैं. हॉकी खिलाड़ियों में श्रीजेश के अलावा अमित रोहिदास, सुमित, राज कुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह, संजय भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. ढोल की थाप पर जमकर लोग जश्न मनाते हुए भी नजर आए. इससे पहले 11 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम के पंजाब से जुड़े खिलाड़ी अमृतसर लौटे थे.




§֍:हॉकी में मिला ब्रॉन्ज मेडल §ֆ:भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 8 अगस्त को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया. भारतीय टीम के यादगार प्रदर्शन में गोलकीपर पीआर श्रीजेश का अहम रोल रहा. अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश पूरे टूर्नामेंट में चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे. क्लोजिंग सेरेमनी में ‘परेड ऑफ नेशंस’ के ल‍िए भारतीय ध्वजवाहक पीआर श्रीजेश और मनु भाकर रहे थे.
§Hockey Players Welcome at Delhi Airport: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक गेम्स इस बार पेरिस में हुए. पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 अगस्त को हुआ और फिर 11 अगस्त को इसका समापन हो गया. पेरिस ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते, जिसमें 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल रहे. पेरिस ओलंपिक की समाप्ति के बाद भारतीय खिलाड़ियों का स्वदेश वापसी का सिलसिला जारी है.
Exit mobile version