֍:केंद्र सरकार का अहम फैसला §ֆ:बोर्ड में छह और सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इसमें पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मॉन्टी खन्ना सैन्य सेवाओं से रिटायर्ड अधिकारी को शामिल किया गया हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।§֍:CCS की बैठक में लिया गया फैसला§ֆ:यह फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आया है, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई और कई घायल हो गए। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके आवास पर बुलाई गई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में ये फैसला लिया गया।§पाकिस्तान के साथ भारत के तनाव के बीच भारत ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का अहम फैसला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष बने आलोक जोशी
-
by Fiza

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
धान का मूल्य संवर्धन: मिलिंग से ब्रांडेड चावल तक, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए कमाई के नए अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
गेहूं का मूल्य संवर्धन: आटा, सूजी और ब्रांडेड उत्पादों से किसानों की आय बढ़ाने का अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
मक्का उत्पादन को 5.5 करोड़ से बढ़ाकर 7.5 करोड़ टन करने का लक्ष्य, हैदराबाद में प्रथम अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन शुरू
by
Emran Khan
November 4, 2026