पेरिस में भारतीय हॉकी टीम की घर वापसी, एयरपोर्ट से ही शुरु हो गया जश्न

֍:गुरजंत बोले हमें ग्रेट ब्रिटेन से मैच जीतना ही था§ֆ:भारतीय टीम के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद खिलाड़ी ध्यानचंद स्टेडियम के लिए रवाना हो गए. इस दौरान ग्रेट ब्रिटेन के संग हुए मैच को लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ी गुरजंत सिंग ने कहा कि ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच में हम पूरी तरह तैयार थे, इसलिए मैच हमें हर हालत में जीतना ही था. ब्रॉन्ज जीतने की खुशी है, लेकिन अगर मेडल का रंग बदलते तो और अच्छा लगता. §֍:इसी मैच में बाहर हुए थे अमित रोहिदास

§ֆ:भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के साथ मैच में 17वें मिनट पर रेड कार्ड दिखाया गया था. जिस कारण वे पूरे मैच के लिए बाहर हो गए थे. जिसके बाद मैच को भारतीय टीम ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेला था. §֍:भारतीय टीम ने स्पेन को धोया था §ֆ:भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था. टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया. जिसके बाद हॉकी में भारत को चौथा ब्रॉन्ज मेडल मिला. बता दें कि भारत ने ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते हैं. §ֆ: §ֆ: §ֆ: §पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम आज शनिवार को वापस घर लौटी है. टीम के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उनका जबरदस्त स्वागत किया गया. इस दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरनमप्रीत सिंह ने अपना मेडल लुक मीडिया के सामने दिखाया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. आईजीआई एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ पहुंच गई. यहां टीम का ढोल बजाकर स्वागत किया.
Exit mobile version