टी-20 के फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, भावुक हुए रोहित शर्मा

֍:फाइनल में पहुंची टीम इंडिया §ֆ:टूर्नामेंट के 2007 के शुरूआती चरण की चैम्पियन भारतीय टीम इस तरह तीसरे टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची। भारत ने इस जीत से 2022 में इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की हार का बदला भी चुकता किया। टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान ने मैच जिताऊ गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की।


§֍:’यह जीत संतोषजनक है’§ֆ:मैच के बाद रोहित ने कहा- यह मैच जीतना बहुत संतोषजनक है।’ हमने एक इकाई के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत की है। इस गेम को इस तरह जीतने के बाद मैं कहूंगा कि हर किसी का बहुत अच्छा प्रयास रहा। हमने वास्तव में परिस्थितियों को अच्छी तरह से अपनाया। यह एक चुनौती थी और हमने इसे अपनाया। हमने परिस्थितियों के हिसाब से वास्तव में अच्छा खेला। यदि खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं, तो चीजें सही हो जाती हैं। हम जिस तरह यहां तक पहुंचे उससे बहुत खुश हूं।

§भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बाद अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की फिरकी के जाल से गुरुवार को गयाना में बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा।
Exit mobile version