देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, पीएम मोदी ने लखपति दीदीयों से किया संवाद!

֍:राजस्थान उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात§ֆ:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में संबोधन के दौरान राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा, ‘हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि हमारे राजस्थान की महिलाएं और आगे कैसे बढ़ें.. आज हमारी बहुत सी परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है.. हमने बजट में अपनी लखपति दीदी का भी दायरा बढ़ाया है.. बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी को जितना धन्यवाद दें, वह कम होगा..’§ֆ: §֍:मध्य प्रदेश सीएम कार्यालय महिलाओं को समर्पित§ֆ:मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यालय के सभी कार्यों को आज के दिन के लिए महिलाओं को सौंप दिया है. आज उनकी सरकारी गाड़ियों को चलाती हुई महिलाओं को भी देखा गया. इसको लेकर न्यूज एजेंसी एनआई ने भी एक एक्स पर वीडियो जारी किया है, जिसमें महिलाएं कार्यालय के बाहर नजर आ रही हैं.§ֆ: §֍:पूर्व सीएम का सरकार पर हमला§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पूर्व सीएम ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ एक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने महिलाओं को वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा दिए जाने वाले 2500 रुपये की बात भी कही और सवाल किया कि कब तक यह धनराशि महिलाओं के बैंक खातों तक पहुंचेगी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘ दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई. आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फ़ोन को ताक कर इंतज़ार कर रही हैं कि ₹2500 बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फ़ोन पर कब आयेगा. ‘§ֆ: §ֆ: §ֆ: §ֆ: §हर साल 8 मार्च को महिला दिवस का आयोजन होता है. इस दिन महिलाओं के प्रति लोगों की जागरुकता और उन्हें सशक्त करने को लेकर विचार किया जाता है. आज के दिन देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज लाखों महिलाओं के खातों में धनराशि भेजी है. वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यालय को एक दिन के लिए महिलाओं के हवाले किया है. भारतीय रेल की ओर से मध्य रेलवे को पूर्ण रूप से महिलाओं को इसकी कमान संभालने के लिए दिया गया है. इसमें CSMT-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस में भी महिलाओं द्वारा सभी कार्य हो रहे हैं.
Exit mobile version