֍:30 मिनट की सेरेमनी§ֆ:स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पहली ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित होगी. इस समारोह में कई बॉलीवुड सुपरस्टार और संगीत जगत की हस्तियां शामिल होंगी, जो कि 30 मिनट का परफॉर्मेंस करेंगी. इसी तरह सेलिब्रेशन पूरे सीजन के दौरान जारी रहेगा. बीसीसीआई ने हर वेन्यू के पहले मैच की शुरुआत पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का फैसला लिया है. सूत्रों के हवाले से पता लगा कि बीसीसीआई इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की एक लाइन-अप बनाने की प्लानिंग चल रही है. बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी 22 मार्च को कोलकाता में उद्घाटन समारोह के दौरान परफॉर्म करेंगी. इस दौरान आईसीसी के चेयरमैन और पूर्व BCCI सेक्रेटरी जय शाह भी मौजूद रहेंगे.§֍:19 मार्च को होगी लिस्ट तैयार§ֆ:एक रिपोर्ट क अनुसार, कोलकाता के साथ दूसरी 12 जगाहों पर इवेंट के लिए कुछ प्रसिद्ध कलाकारों के साथ बोर्ड की बातचीत लगभग अंतिम स्टेड में है. सूत्रों ने कहा कि विचार यह है कि सभी इवेंट के लिए बॉलीवुड कलाकारों का एक अलग समूह प्रदर्सन करें और इनिंग के बीच सीमित समय के साथ इन कार्यक्रमों के लिए दो से तीन कलाकारों को शामिल किया जा सके. इसके लिए 19 मार्च तक कलाकारों और मशहूर हस्तियों की लिस्ट तैयारर कर ली जाएगी.§इंडियन प्रिमियर लीग यानि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच मैच के साथ होगी. ओपनिंग मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, इस बार टूर्नामेंट का 18वां साल है. बोर्ड ने इसे सेलिब्रेट करने के साथ फैंस के लिए भी खास बनाना ताहता है. इसलिए बीसीसीआई ने 13 वेन्यू पर ओपनिंग सेरेमनी कराने का फैसला लिया है. अब सिर्फ कोलकाता ही नहीं, बल्कि हर वेन्यू के मैच से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी. इस दौरान कई कलाकार धूम मचाएंगे.
IPL 2025 की पूरी तैयारी, ओपनिंग सेरेमनी होगी धमाकेदार, BCCI ने लिया बड़ा फैसला!
-
by Fiza

- Categories: खेल
Related Content
मेरठ में KVPL के 5वें ट्रायल में दिखा ग्रामीण युवाओं का जोश, 100 से अधिक बच्चों ने Volleyball में आजमाई प्रतिभा
by
Emran Khan
October 6, 2026
Guava Farming: बंपर पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके, जानें अमरूद की खेती का सही तरीका
by
himali
September 22, 2026
कृषि-मीडिया समन्वय को मिलेगी नई दिशा, ICAR-NAARM में कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिक संचार मजबूत करने पर जोर
by
Emran Khan
August 31, 2026
नेचुरल फार्मिंग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, घटेगी केमिकल फर्टिलाइज़र पर निर्भरता
by
Vipin Mishra
August 20, 2026
लद्दाख के ST छात्रों के लिए शिक्षा का सहारा बनीं छात्रवृत्ति योजनाएं, छह वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को मिला लाभ
by
Emran Khan
August 14, 2026