जापान: एयरपोर्ट पर 2 विमानों की टक्कर, प्लेन में लगी भयानक आग, 379 यात्री थे सवार

ֆ:

§ֆ:जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है उसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी. विमान स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 17:40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी. एनएचके पर लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं. एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल को निकाल लिया गया है.

§जापान के टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर मंगलवार को दो विमानों की टक्कर के बाद प्लेन में भयानक आग लग गई. विमान में 379 यात्री सवार थे. जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके के मुताबिक, एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर के बाद एक विमान रनवे पर ही धू-धू कर जल गया. हवाईअड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना के बाद हानेडा ने सभी रनवे बंद कर दिए हैं. दो विमानों में से एक विमान जापान एयरलाइंस का जबकि दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का बताया जा रहा है.
Exit mobile version