֍:बढ़ रह स्वास्थ्य समस्याएं§ֆ:मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा आज जीवन शैली और कार्य प्रणाली में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. रहन-सहन और खान-पान में जिस तरह से बदलाव हो रहा है, उसने कमोबेश हर व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित कर दिया है. ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां आम हो चुकी हैं तो कई गंभीर बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में तेजी से लेती जा रही हैं. उन्होंने आगे कहा, झारखंड एक पिछड़ा और गरीब राज्य है. यहां कई चुनौतियां हमारे सामने खड़ी हैं. संसाधनों की कमी है. लेकिन, इन सब के बाद भी सरकार का प्रयास है कि यहां की विभिन्न समस्याओं को जड़ से समाप्त कर सकें. इसी कड़ी में सीमित संसाधनों के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का काम तेज गति से चल रहा है.§֍:§ֆ:मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी को एक नजरिए से देखती है. चाहे किसान हो या मजदूर या कोई और वर्ग और तबका. सभी के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए संकल्पित होकर काम करने की आज आवश्यकता है और हमारी सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है.§֍:आज से लागू होगी योजना§ֆ:राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना आज यानि 1 मार्च 2025 से लागू हो रही है. पहले चरण में इसका लाभ सभी राज्य कर्मियों को मिलेगा. वहीं, अन्य श्रेणी के कर्मियों के लिए यह योजना 1 मई 2025 से लागू होगी. इस योजना का लाभ राज्य के सभी सेवाओं के कर्मी, विधानसभा सदस्य, रिटायर्ड कर्मचारी, पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ता और उनके आश्रित, राज्य विधानसभा के पूर्व सदस्य, अखिल भारतीय सेवाओं के इच्छुक सेवारत/सेवानिवृत्त पदाधिकारी, राज्य सरकार के विभिन्न बोर्ड, निगम, संस्थान, संस्था में कार्यरत/सेवानिवृत्त नियमित कर्मी, विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के कार्यरत/सेवानिवृत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी और निबंधित अधिवक्ताओं को मिलेगा.§ֆ:योजना के तहत देश के किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का कैशलेश इलाज लाभुक करा सकेंगे. गंभीर बीमारियों की स्थिति में 10 लाख रुपये तक चिकित्सा व्यय का वहन भी किया जाएगा. अगर इलाज में और भी खर्च हो तो कॉरपस फंड से वह उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं, विशेष परिस्थितियों में लाभुकों को एयर एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.§झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर लाखों कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है. विधानसभा सभागार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर राज्य कर्मियों को रिटायरमेंट के बाद भी आर्थिक संबल देने का काम किया है. अब राज्य के सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के इलाज का खर्च योजना से उठाया जाएगा.
झारखंड सरकार देगी 10 लाख के इलाज का खर्च, 1 मार्च से नई स्कीम होगी लॉन्च, जानें क्या है खास?
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
Kashmir Saffron Crisis: कभी सोना उगलती थी धरती, अब केसर के खेतों में क्यों छाई वीरानी?
by
Fiza
November 7, 2026
Sugarcane Price: महाराष्ट्र में किसानों के आगे झुकीं चीनी मिलें! गन्ना भुगतान पर हुआ बड़ा समझौता
by
Fiza
November 6, 2026
Dholpur Singhara Cultivation: धौलपुर के दुमंती सिंघाड़े की बढ़ी मांग, आगरा-दिल्ली तक पहुंचा स्वाद
by
Fiza
November 4, 2026
Success Story: सिर्फ 500 वर्ग मीटर में चुकंदर की खेती से ₹20,000 की कमाई, ICAR की Crimson Globe किस्म ने बदली किसानों की सोच
by
Emran Khan
November 4, 2026