केरल: वायनाड में भूस्खलन ने मचाई त्रासदी, कई की मौत, 153 लापता, बचाव कार्य जारी

֍:सुरक्षित स्थानों पर लोगों को किया गया शिफ्ट §ֆ:भारतीय सेना ने केरल के वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन के बाद अपने बचाव अभियान को तेज कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों से 1,000 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया है। बुधवार सुबह तक, लगभग 70 पीड़ितों के शव बरामद किए जा चुके हैं।



§֍:घायलों का इलाज कर रही डॉक्टर§ֆ:भूस्खलन प्रभावित इलाकों में घायल लोगों के इलाज के लिए लगातार डॉक्टर्स की टीम पहुंच रही है। लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक हस्ना ने कहा, “मैं इस राहत शिविर में इसलिए आई हूं क्योंकि सुबह शिविर में बहुत से लोगों को थोड़ी दिक्कत महसूस हुई। ज्यादातर लोगों को सिरदर्द, हाई बीपी जैसी समस्याएं हैं, जो मुख्य रूप से तनाव की वजह से हैं। हम उन्हें दवाइयां दे रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा,” लोग सदमे में हैं इसलिए पहले 3 दिनों तक हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, जब वे सामान्य हो जाएंगे तो हम आगे का इलाज करेंगे”




§֍:केरल के चार क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित§ֆ:• चुरालपारा
• वेलारीमाला
• मुंडकायिल
अब तक 153 लोगों की मौत

§֍:§ֆ:भूस्खलन के एक दिन बाद भी लापता लोगों की तलाश जारी है। बुधवार को मरने वालों की संख्या 153 तक पहुंच गई है। वहीं, 98 लोग लापता हैं।



§֍:भूस्खलन प्रभावित इलाकों में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी§ֆ:सेना की 122वीं इन्फैंट्री बटालियन राहत-बचाव कार्य में जुट चुकी है। सेना के जवान प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं, मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाना सेना की पहली प्राथमिकता बन चुकी है।§केरल के वायनाड में ऊंचाई पर स्थित गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद तबाह हुए मकान, उफनती नदियां और उखड़े हुए पेड़ों के दृश्य दिखाई दिए। भूस्खलन प्रभावित इलाकों तक सेना पहुंच चुकी है। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ समेत कई टीमें लगी हुई है। बचाव कार्य जारी है…
Exit mobile version