केरल की CPIM सरकार ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, विधानसभा में लाने जा रही ये बिल

֍:केरल सरकार पेश करेगी ये विधेयक §ֆ:केरल विधानसभा में चार दिन पहले 10 अक्टूबर को एक देश एक चुनाव के खिलाफ बिल पेश किया गया था. मुख्यमंत्री के विधानसभा में मौजूद न होने के कारण संसदीय कार्य मंत्री एमबी राजेश ने प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद प्रस्ताव पास भी हो गया था.

§֍:लोकतंत्र के अधिकारों को चुनौती§ֆ:प्रस्ताव पारित करते समय संसदीय कार्यमंत्री एमबी राजेश ने कहा था कि सुझावों में उन राज्यों और स्थानीय स्वशासन संस्थाओं का कार्यकाल कम करना शामिल है, जिन्होंने 5 साल पूरे नहीं किए हैं. यह लोकतंत्र में लोगों के अंतिम अधिकारों को चुनौती दे रहा है. यह स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के लिए चुनाव कराने के राज्य सरकारों के संवैधानिक अधिकार पर हमला है. यह हमारे देश की संघीय व्यवस्था पर भी हमला है.’

§केरल की CPIM सरकार केंद्र सरकार के खिलाफ एक के बाद एक फैसले ले रही है. कुछ दिनों पहले ही केरल सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ एक विधेयक पारित किया था और अब वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ भी विधेयक लाने जा रही है. केरल विधानसभा में आज पिनाराई विजयन की सरकार वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगी.

Exit mobile version