खट्टर ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या अकेले दम पर सरकार बनाएगी BJP, कौन बनेगा नया CM?

֍:हरियाणा सीएम खट्टर का इस्तीफा §ֆ:

§ֆ:जानकारी के अनुसार, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले. सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे. साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं.

§֍:कौन बनेगा नया CM ?§ֆ:दरअसल, हरियाणा सीएम आवास मनोहर लाल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए है. यहां पर अहम बात यह है कि अनिल विज भी सीएम की गाड़ी में मौजूद थे. विज के चेहरे में मुस्कान थी. ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं. सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में हुए राजभवन पहुंचे थे.§हरियाणा में सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ हरियाणा में अब भाजपा (Haryana BJP) अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपास से मुलाकात की और फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल (Haryana Governor) को सौंपा है.
Exit mobile version