जानें अब किस ओर बढ़ रहा Cyclone Remal, इन राज्यों में पड़ेगा सीधा असर

֍:कहां है Cyclone Remal?§ֆ:तटीय बांग्लादेश और निकटवर्ती तटीय पश्चिम बंगाल पर गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल 27 मई की सुबह 0530 बजे कैनिंग से लगभग 70 किमी उत्तर पूर्व और मोंगला से 30 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया. अब सिस्टम के धीरे-धीरे और कमजोर होने की संभावना है.




§֍:मेघालय की तरफ बढ़ रहा Remal§ֆ:भीषण चक्रवाती तूफान हल्के-हल्के कमजोर होकर तूफान में बदल रहा है. ये सिस्टम उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे और कमजोर हो जाएगा. लाइव ट्रैकर में देखा जा सकता है कि तूफान किस तरह कोलकाता से आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश के अंदरूनी हिस्सों से गुजरता हुआ मेघालय पहुंचेगा. हालांकि तब तक ये कमजोर हो जाएगा. मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

§֍:कई राज्यों में आज भी असर§ֆ:देर रात पश्चिम बंगाल में लैंडफॉल प्रक्रिया के दौरान बारिश से कई हिस्से में जलभराव और पेड़ गिर गए . घरों और खेतों में पानी भर गया. मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मई को चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के दीघा, काकद्वीप और जयनगर जैसे इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय प्रमुख सोमनाथ दत्ता ने संकेत दिया कि सोमवार को दक्षिणी बंगाल के जिलों में तेज़ हवाओं और बारिश का अनुभव होगा.

§26 मई को देर रात पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके से साइक्लोन रेमल टकरा चुका है, जिसके बाद बारिश से कई हिस्से में जलभराव और पेड़ गिर गए. राहत और बचाव के लिए NDRF की टीमें तैनात हैं. सड़कों पर गिरे-टूटे पेड़ हटाने का काम जारी है. तट से टकराने के बाद तूफान कमजोर पड़ रहा है और अब ये धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है.
Exit mobile version