शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2024 पर तंबाकू मैनुअल लॉन्च किया

ֆ:इस मैनुअल का उद्देश्य स्कूलों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए टीओएफईआई दिशा-निर्देशों का पालन करने में सहायता करना है, जिससे छात्रों के लिए एक स्वस्थ, तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार हो सके। यह पहल सभी हितधारकों को उन दिशा-निर्देशों को अपनाने और लागू करने के लिहाज से सशक्त बनाएगी जो छात्रों को तंबाकू के खतरों से बचाते हैं। कार्यक्रम से पहले, डीओएसईएल के सचिव श्री संजय कुमार ने अपने संदेश में आग्रह किया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू के उपयोग को हतोत्साहित करने और शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाकर बच्चों को तंबाकू के उपयोग की लत से बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

मैनुअल का अनावरण करते हुए डीओएसईएल, शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री आनंदराव वी. पाटिल ने न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि नैतिक दायित्व के रूप में भी बच्चों को तंबाकू से बचाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने तंबाकू मुक्त शैक्षणिक माहौल बनाने के साथ ही यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया कि तंबाकू का छात्रों पर हानिकारक प्रभाव न पड़े। उन्होंने तंबाकू के हानिकारक सेवन के कारण होने वाली मृत्यु दर पर प्रकाश डाला और हितधारकों को टीओएफईआई के लिए कार्यान्वयन मैनुअल को सक्रिय रूप से लागू किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। डीओएसईएल की संयुक्त सचिव डॉ. अमरप्रीत दुग्गल ने इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों का स्वागत किया और छात्रों के बीच तंबाकू के उपयोग से निपटने के लिए सभी हितधारकों द्वारा सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे (जीवाईटीएस), 2019 के अनुसार, 13 से 15 वर्ष की आयु के 8.5 प्रतिशत छात्र तंबाकू का सेवन करते हैं।


§ֆ:अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों ने तंबाकू के सेवन के खिलाफ शपथ ली, जो एक प्रकार से देश के युवाओं के लिए एक स्वस्थ, तंबाकू मुक्त भविष्य बनाने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय, स्वायत्त निकायों और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर सीड्स के डॉ. राणा जे सिंह और श्री दीपक मिश्रा भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन डीओएसईएल के निदेशक श्री यू. पी. सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने टीओएफईआई के लिए कार्यान्वयन मैनुअल के सफल लॉन्च के लिए सभी गणमान्य व्यक्तियों, भागीदारों और प्रतिभागियों के समर्थन और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।


§ֆ:§विश्व तंबाकू निषेध दिवस (डब्ल्यूएनटीडी) 2024 के अवसर पर, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल), शिक्षा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में सोसियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी (सीड्स/एसईईडीएस) के सहयोग से तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (टीओएफईआई) के लिए कार्यान्वयन मैनुअल को लॉन्च किया। इस वर्ष डब्ल्यूएनटीडी का विषय “बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना” है। हाल ही में लॉन्च किए गए मैनुअल को इस विषय वस्तु के अनुरूप तैयार किया गया है।

Exit mobile version