Lok Sabha Election Update: छठे चरण की 58 सीटों पर 5 बजे तक 57.7 फीसदी मतदान

ֆ:

§֍:§ֆ:आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 428 सीटों पर मतदान हुआ है. आज छठे चरण के मतदान के बाद सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी और फिर 4 जून को नतीजे आएंगे.
§֍:शाम पांच बजे तक 57.7 फीसदी वोटिंग§ֆ:शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत- 57.7
बिहार : 52.24
हरियाणा : 55.93
जेके: 51.35
झारखंड: 61.41
दिल्ली: 53.73
ओडिशा: 59.60
यूपी: 52.02
पश्चिम बंगाल : 77.99

§ֆ:बीजेपी नेता अश्वनी वैष्णव ने भी छठवें चरण के मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. अश्वनी वैष्णव ने वोट डालने के बाद अपनी फोटो शेयर की है. उन्होंने लोगों से मतदान की भी अपील की है.
§लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान हुआ. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ. इस चरण में छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हुए. दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान सहित उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हुई.
Exit mobile version