निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा से चंद मिनट पहले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निचले स्तर के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की. उन्होंने बीएमसी (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन) कर्मचारियों को भी 29 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की है. यह पिछले साल से तीन हजार रुपये ज्यादा है. किंडरगार्टन शिक्षकों और आशा वर्कर्स को भी बोनस मिलेगा. भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया. चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे.
महाराष्ट्र: सरकारी कर्चमारियों को मिलेगा दिवाली पर बोनस, CM शिंदा का बड़ा ऐलान
-
by director

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
Wheat Farming: नवंबर की ये 15 गलतियां बिगाड़ सकती हैं गेहूं की फसल, किसान जरूर दें ध्यान
by
Fiza
October 26, 2026
Ethanol Policy in India: किसानों को कैसे मिलेगा ज्यादा फायदा और नया बाजार?
by
Fiza
October 1, 2026
उत्तर प्रदेश में सलाम किसान की एंट्री, DCM श्रीराम शुगर के साथ रूपापुर से शुरू हुआ ड्रोन स्प्रे अभियान
by
Emran Khan
September 28, 2026