डोंबिवली में एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा

ֆ:
घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेज-2 स्थित एम्बर केमिकल कंपनी में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक सुना गया। उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
§महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें सात लोगों की मौत के साथ 48 से कर्मचारी घायल हो गए हैं। आग बुझाने के लिए मौके पर दर्जनों दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

Exit mobile version