मनमोहन सिंह का पंजाब की जनता को खुला खत, PM MODI को लेकर कही ये बड़ी बातें…

֍:आखिरी चरण से पहले मनमोहन सिंह का खत§ֆ:पंजाब के मतदाताओं को लिखे एक पत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सशस्त्र बलों पर अग्निवीर योजना थोपने का भी आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी सोचती है कि देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल चार साल है। यह उनके नकली राष्ट्रवाद को दर्शाता है। उनकी ओर से कहा गया है कि नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सार्वजनिक संवाद और प्रधानमंत्री पद की गंभीरता को कम किया है।
§֍:पीएम मोदी को लेकर साधा निशाना §ֆ:अतीत में किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के किसी विशेष वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ऐसे घृणित, असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। मनमोहन सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने सर्वाधिक नफरत फैलाने वाले द्वेषपूर्ण भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह विभाजनकारी प्रकृति के हैं। मनमोहन सिंह ने कहा कि अतीत में किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के किसी खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के मकसद से इस तरह के द्वेषपूर्ण, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया।

§लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के लिए आज यानी गुरुवार आखिरी दिन है। अंतिम चरण में पंजाब में वोटिंग होनी है। पंजाब में वोटिंग से पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकती है जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा होगी। मनमोहन सिंह ने पंजाब के मतदाताओं से विकास और समावेशी प्रगति के लिए वोट देने और प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को मौका देने की अपील की।

Exit mobile version